Bareilly News: शाही थाना क्षेत्र के जुनहाई गांव में शुक्रवार शाम रामलीला मेले का उद्घाटन हुआ। रात में बवाल हो गया। एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मेले को बंद करा दिया गया है।
{“_id”:”671c7bdf9fe27bec05021eda”,”slug”:”man-beaten-to-death-in-ramleela-mela-three-people-injured-in-bareilly-2024-10-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bareilly News: रामलीला मेले में युवक की हत्या, बाहर से आए 10-12 लोगों ने किया हमला, तीन घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मृतक युवक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
बरेली के शाही थाना क्षेत्र के जुनहाई गांव में शुक्रवार की रात रामलीला मेले के दौरान बवाल हो गया। इस दौरान एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। तीन लोग घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मेला बंद करा दिया गया है। गांव में पुलिस तैनात है।
गांव जुनहाई में शाम को ही रामलीला मेले का शुभारंभ हुआ, जिस देखने गांव कुडका व बाहर भी कई लोग भी आए। ये लोग मेले में आई रामलीला कंपनी के परिचित थे। शाम के वक्त कलाकार जहां ड्रेस बदल रहे थे, वहीं गांव कुडका के युवक बैठे हुए थे। इसका मेला कमेटी ने विरोध किया।
आधी रात बोला हमला
कमेटी व गांव जुनहाई के ग्रामीणों ने उक्त युवकों को पब्लिक के बीच बैठने को कहा। इस पर कहासुनी हुई। इसके बाद कुडका निवासी युवक वहां से चले गए। बताया गया कि रात करीब दो बजे 10-12 लोग हथियारों से लैस होकर आए और हमला कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग भी की।