
मुरारीलाल यादव का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के संजय नगर में पत्नी की मौत के महीनेभर बाद पति ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने कई वीडियो बनाए और सुसाइड नोट भी लिखा। उसने वीडियो में कहा कि वह सुमन (पत्नी) के बिना नहीं रह सकता। बताया गया है कि पत्नी की मौत के बाद वह अवसाद में आ गया था।
बारादरी थाना क्षेत्र में संजयनगर स्थित कबाड़ वाली गली निवासी मुरारीलाल यादव उर्फ छन्नू (42) ने शनिवार को शाम के वक्त फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने शव को उतरवाया। उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला।
छन्नू के मोबाइल फोन में कई वीडियो मिले। इनमें से एक मरने से ठीक पहले बनाया गया था। इसमें छन्नू ने कहा कि मैं सुमन के बिना नहीं रह सकता। 22 साल में हम लोग कभी अकेले नहीं रहे तो अब कैसे रह सकता हूं। मुझे माफ कर देना, आप सभी लोग अपना ध्यान रखना।
