Man dies after being hit by train



भरथना। भरथना–साम्हो रेलवे स्टेशन के मध्य डाउन लाइन पर रविवार की रात दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग की डाउन लाइन के पोल संख्या 1133/20 के पास रविवार रात करीब आठ बजे हादसा हुआ। मृतक की पहचान अनुज यादव (30) निवासी मुडेंना मल्होसी भरथना के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार अनुज गांव में ही परचून की दुकान किए है। परिजन फिलहाल हादसे की वजह की नहीं बता सके। थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *