बरेली के आंवला में एक महिला को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया गया। पीड़ित महिला मूलरूप से रायबरेली जिले की रहने वाली है। उसने बंधक बनाकर रखने व दुष्कर्म किए जाने के मामले में फरीदपुर निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
रायबरेली जिले के एक गांव निवासी महिला ने आंवला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह अपने पति के साथ मुंबई में रहती थी। पति से विवाद के बाद वह सोशल मीडिया पर वक्त बिताने लगी। इसी दौरान इंस्टाग्राम के माध्यम से फरीदपुर निवासी मोहित उसके संपर्क में आया। दोनों में दोस्ती हो गई।
दोस्ती बढ़ने के बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। महिला का आरोप है कि मोहित उसे अपने साथ ले आया। अपने घर में बंधक बनाकर रखने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। महिला जब भी वापस अपने पति के साथ जाने की बात कहती तो आरोपी उसकी पिटाई करता था।