{“_id”:”67adb390ef154610a501fa99″,”slug”:”man-killed-his-sister-in-law-by-chopping-her-with-an-axe-in-jalaun-2025-02-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: भाभी को कुल्हाड़ी से काटा… इसलिए घर खाली करने का दबाव बना रहा था देवर; न मानने पर मार डाला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Man killed his sister-in-law by chopping her with an axe In Jalaun

मौके पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। रामपुरा में खेत से चारा काटकर घर लौट रही महिला को उसके देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। महिला के पति ने अपना घर बेच दिया था। इस पर आरोपी देवर महिला से घर से निकलने की बात कह रहा था। 

Trending Videos

महिला जब घर से नहीं निकली तो उसने हत्या कर दी। रामपुरा थाना इलाके के फतेहपुरा टीकर गांव निवासी संतोष मजदूर है। उसकी शादी नहीं हुई थी। इस पर वह करीब चार साल पहले मध्य प्रदेश के देवनपुरवा गांव निवासी रामश्री (45) से शादी कर उसे घर लाया था। 

महिला पहले से शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे भी थे। संतोष को भी रामश्री से एक पुत्र हुआ, लेकिन पिछले छह माह से संतोष का पत्नी रामश्री से विवाद चल रहा था। उसने गांव के ही एक व्यक्ति को अपना घर भी बेच दिया। इस पर मजदूरी करने वाला देवर शिवकुमार रामश्री से घर खाली करने की बात कह रहा था।

महिला घर छोड़ने को राजी नहीं थी। वह कई बार शिवकुमार की शिकायत पुलिस से भी कर चुकी थी। इससे शिवकुमार नाराज था। बुधवार की शाम करीब सात बजे जब रामश्री खेत से चारा लेकर लौट रही थी, तभी उमरी माइनर के पास पहले से घात लगाए बैठे शिवकुमार ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *