man killed watchman and bought this thing with the stolen money for marry his girlfriend in Bareilly

आरोपी आशु
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा स्थित एक फैक्टरी में चार दिन पहले चौकीदार की मौत सामान्य नहीं बल्कि हत्या थी। पोस्टमार्टम में पेंच फंसा पर सीसीटीवी फुटेज देख सक्रिय हुई पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया। चोरी के इरादे से घुसे ठेकेदार के बेटे ने हत्या की थी। चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने प्रेमिका से शादी करने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया था। 

Trending Videos

बरेली सिविल लाइन निवासी विनीत कुमार सक्सेना की परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में रस्क बनाने की फैक्टरी है। विनीत के मुताबिक उनकी फैक्टरी में पिथौरागढ़ डुगर टोली बालूकोट निवासी केसर पंत चौकीदार थे। फैक्टरी में मीरगंज के गांव दिबना निवासी ठेकेदार राधेश्याम व गुलाब सिंह भी कार्यरत हैं। 11 जनवरी की सुबह गुलाब सिंह फैक्टरी पहुंचे तो गेट बंद था। गेट नहीं खुला तो मालिक को फोन किया। 

ये भी पढ़ें-  Weather: बरेली समेत आसपास के जिलों में बारिश, अगले तीन दिन कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, इस तारीख तक स्कूल बंद

सीढ़ी के सहारे अंदर घुसे तो केसर पंत का शव पड़ा था। पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम में हत्या के संकेत मिले पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया। फैक्टरी के ऑफिस में अलमारी का ताला खुला हुआ था। मालिक ने बताया कि साठ हजार की रेजगारी गायब है। पुलिस ने पड़ोस की फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कंबल ओढ़े युवक रात 11.40 बजे फैक्टरी की सीढ़ियां उतरता दिखाई दिया। जांच में युवक ठेकेदार राधेश्याम का बेटा आशू निकला। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने फैक्टरी मालिक की ओर से मामला दर्ज कर आशू को गिरफ्तार कर लिया। 







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *