Mango festival from 14 July in Awadh Shilp Gram.

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Social Media

विस्तार


अवध शिल्पग्राम में 14 जुलाई से तीन दिवसीय आम महोत्सव शुरू होगा। महोत्सव में शामिल होने वालों के लिए छह रूटों पर 54 सिटी बसें चलाई जाएंगी। यह बसें सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चलेंगी।

सिटी बस के एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि कमता से स्कूटर इंडिया वाया अवध शिल्पग्राम 40 सीएनजी बसें चलाई जाएंगी। यह बसें यात्रियों को हर तीन मिनट के अंतराल पर मिलेंगी। चारबाग बस अड्डे से अवध शिल्पग्राम वाया अमौसी के बीच पांच बसें चलेंगी। ये बसें हर आधे घंटे पर मिलेंगी।

ये भी पढ़ें – बाढ़ और बारिश से हालात बेकाबू: मायावती बोलीं, बैठकों तक सीमित न रहें, राज्यों की मदद करे केंद्र सरकार

ये भी पढ़ें – गाजियाबाद हादसे में छह की मौत: सीएम योगी ने जताया शोक, अफसरों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश

मलिहाबाद से अवध शिल्पग्राम वाया दुबग्गा पांच बसें, बीकेटी से अवध शिल्पग्राम वाया हजरतगंज दो बसें चलाई जाएंगी। ये बसें हर एक घंटे के अंतराल पर मिलेंगी।

मोहनलालगंज से अवध शिल्पग्राम वाया पीजीआई दो बसें चलेंगी। ये बसें हर आधे घंटे के बाद मिलेंगी। यात्री बसों के संबंध में अपनी शिकायत व सुझाव टोल फ्री नंबर 18001805014 दे सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *