Manhandling with employees of Abhinandan Lodha group in Ayodhya.

वायरल हुआ मारपीट का वीडियो।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


कोतवाली अयोध्या के तिहुरा मांझा क्षेत्र में जमीन पर कब्जेदारी के दौरान एक रियल स्टेट कंपनी के कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में रियल स्टेट कंपनी के कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Trending Videos

दर्ज एफआईआर में रियल स्टेट कंपनी के कर्मचारी हरियाणा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि कंपनी ने राम आशीष यादव के खेत की जमीन को लेने के लिए रजिस्ट्री कराई थी। इस जमीन पर पिलर लगाकर कब्जा करने के लिए वह 12 सितंबर की दोपहर लगभग 12 बजे अन्य कर्मचारियों के साथ गए और और पिलर लगाया जा रहा था। पूर्व से ही इस जमीन पर रामरूप माझी ने कब्जा किया था।

ये भी पढ़ें – हरियाणा विस चुनाव: सपा ने साफ किया अपना स्टैंड, बताया कि वह क्यों हुई गठबंधन से बाहर, किसे करेगी समर्थन?

ये भी पढ़ें –  नया इतिहास रचेगा यूपी, इतने हजार अभ्यर्थियों को एक साथ प्रशिक्षण देगी पुलिस; महिला सिपाही…

इस बीच रमेश माझाी, रवीश माझी, दीपक माझी, धर्मेंद्र माझी, विजय माझी, राजेश माझी,कुलदीप माझी, गोलू माझी और अरविंद माझी पहुंचे और मारपीट करने लगे। जान से मारने की नीयत से उन्होंने सिर पर पीछे से डंडे से वार कर दिया जिससे उनका सिर फट गया और गंभीर चोटें आईं। बाद में वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

कोतवाल अयोध्या मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *