Manoj Yadav joined BJP who considered close to Akhilesh Yadav in Mainpuri

अखिलेश के करीबी मनोज यादव ने थामा भाजपा का दामन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले आरसीएल ग्रुप के चेयरमैन मनोज यादव ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में सदस्यता ली। मनोज यादव के सपा से इस्तीफा देने के बाद पार्टी को बड़ा झटका है। अब इस सीट पर डिंपल यादव को भी कंपटीशन मिलने की संभावना जताई जा रही है।

आरसीएल ग्रुप के चेयरमैन मनोज यादव सपा के बेहद करीबी रहे हैं। उन्हें अखिलेश यादव का भी करीबी माना जाता है। 2022 के उप चुनाव में भी उन्होंने डिंपल यादव के लिए पूरी ताकत झोंकी थी। वे सपा के टिकट पर घिरोर से ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। 30 जनवरी को उन्होंने सपा में पारिवारिक कलह को वजह बताते हुए सपा से इस्तीफा दे दिया था। तब उन्होंने किसी दूसरी पार्टी में जाने की स्थिति स्पष्ट नहीं की थी। 

प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

उन्होंने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर जिले के नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे सपा को एक और बड़ा झटका लगा है।  हालांकि मनोज यादव ने पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से खुश होने की बात कही थी। इसके बाद से ही उनके भाजपा में जाने के कयास लगाए जा रहे थे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें