
lucknow
– फोटो : amar ujala
विस्तार
लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर सोमवार को सिंधी ,पंजाबी, सिख समुदाय ने भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह की प्रचंड जीत व उनके अच्छे स्वास्थ लाभ के लिए शाम 5 बजे लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना और प्रार्थना की है।
तीनों ही समाज के प्रमुख पदाधिकारियों में अशोक मोतियानी, अनिल बजाज, सुरेश छाबलानी, श्याम कृषनानी ने संयुक्त रूप से अपील की है की कल 20 मई दिन सोमवार को जमकर मतदान करें।
सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी श्याम किर्षणानी, सुरेश छाबलानी, भारती पंजाबी समाज के अध्यक्ष अनिल बजाज, अहीयागंज गुरूद्वारे से सरदार गुरमीत सिंह, श्याम कृषनानी, किशन चंद बंबानी, पुनीतलाल चंदानी, लखन आहूजा, दीपक लालवानी, प्रीतम वालेजा, अशोक चांदवानी, सुशील गुरनानी, अमरजोत सिंह, संजय जसवानी विनय मलानी, सरदार देवेन्द्र सिंह, सरदार सन्नी आनंद, सरबजीत बग्गा सहित सभी ने संयुक्त रूप से पूरे सिन्धी समुदाय से अपील की है की लखनऊ में सोमवार 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में जमकर मतदान करें जिससे ईमानदार और शानदार सरकार चुनी जाए। जो देश के लिए कार्य करे।
संगठन के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, श्याम कृषनानी, सुरेश छाबलानी ने संयुक्त रूप से यह भी कहा कि सिंधी समाज अपने समाज की सुरक्षा (लॉ एंड ऑर्डर) को ध्यान में रखते हुए मतदान करेगा। इसी क्रम में भारतीय पंजाबी समाज के अनिल बजाज और अमरजोत सिंह ने भी अपने समाज से अपील की है कि मतदान केन्द्र जाएं और मतदान जरूर करें और यह जरूर देखे की राष्ट्रीय निर्माण में कौन सी पार्टी अपनी अच्छी भूमिका निभा सकती है। समाज के लोगों ने आज बैठक करके यह भी अपील की है कि गर्मी-सर्दी कुछ भी हो अपने शहर का रिकॉर्ड मतदान होना चाहिए।
