{“_id”:”67325fc2fc3c1df805048428″,”slug”:”many-doctors-were-found-absent-their-salary-was-stopped-and-an-answer-was-sought-orai-news-c-224-1-ori1005-122046-2024-11-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: कई चिकित्सक मिले गैरहाजिर, वेतन रोक कर मांगा जवाब”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उरई। डीएम के निरीक्षण के बाद भी चिकित्सक व कर्मचारियों की लापरवाही थम नहीं रही है। उन्होंने तीन दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की हिदायत दी थी। सोमवार को सीएमओ के निरीक्षण में कई चिकित्सक और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस पर सीएमओ ने कभ का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है।
सोमवार को सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने सुबह आठ बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड में डॉ. अंबरीश व फार्मासिस्ट मौजूद थे पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गैरहाजिर थे। सफाई कर्मी झाडू लगा रहा था। ओपीडी ब्लॉक के निरीक्षण के समय डॉ. बीपी सिंह, डॉ. केपी सिंह, डॉ. एसपी सिंह व डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. शक्ति मिश्रा मौजूद मिले। डॉ. दीपक आर्या और डॉ. मधुसूदन वार्ड के राउंड पर थे। डॉ. शिवेश वर्मा गैरहाजिर मिले। इस पर उनका वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
इसके बाद एनसीडी कक्ष के निरीक्षण में एनसीडी काउंसलर व मनकक्ष में क्लीनिकल साइक्लोजिस्ट गैरहाजिर मिलीं। उनका स्पष्टीकरण मांगकर एक दिन का मानदेय रोकने के लिए सीएमएस को निर्देशित किया। उन्होंने पैथालॉजी कक्ष निरीक्षण के समय कक्ष खुला हुआ था एवं ब्लड के दो नमूने लिए गए थे। आयुष्मान मित्र वीरसिंह के गैरहाजिर मिलने पर स्पष्टीकरण मांगकर मानदेय रोकने को निर्देशित किया।
एनआरसी वार्ड में कोई बच्चा भर्ती नहीं मिला। स्टाफ नर्स ने बताया कि वार्ड में छह बच्चे भर्ती हैं, उनके परिजन कपड़े बदलने ले गए हैं। उन्होंने एआरटी कक्ष के निरीक्षण के दौरान डॉ. राहुल के गैरहाजिर मिलने पर उनका वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है। आर्थो वार्ड में कुछ मरीजों ने बाहर से सामग्री मांगने की बात कही। इस पर सीएमओ ने सीएमएस को निर्देशित किया कि मरीजों को सभी प्रकार की सुविधाएं चिकित्सालय से ही उपलब्ध कराएं। उन्होंने सफाई व्यवस्था साढ़े सात बजे तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय सीएमएस डॉ.जेजे राम व मैट्रन मिथलेश वर्मा मौजूद रहीं।
पांच महिलाओं समेत छह की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव
उरई। जिले में डेंगू का डंक थम नहीं रहा है। अलग-अलग स्थानों पर डेंगू के छह नए मरीज निकले हैं। इनमें पांच महिलाएं हैं। शहर के मोहल्ला लहारियापुरवा निवासी साक्षी (17) पुत्री जगमोहन, शांतिनगर निवासी पारुल (30), इंदिरा स्टेडियम के सामने वाली गली में रहने वाली फिजा (18) पुत्री फिरोज, इटौरा निवासी सुधा (35) पत्नी सोनू, व लहारियापुरवा निवासी आराधना ((28) पत्नी अंकित, भेड़ी खुर्द निवासी मोनू (12) पुत्र महेश्वरीदीन को बुखार आने पर जांच कराई गई। इसमें उनकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। अब तक डेंगू के 55 केस हो चुके हैं। (संवाद)
