संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:00 AM IST
{“_id”:”6717ef5dcfe6039a820819cd”,”slug”:”march-on-foot-against-online-business-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-122758-2024-10-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: ऑनलाइन व्यापार के विरोध में किया पैदल मार्च”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:00 AM IST

सहावर। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने ऑनलाइन व्यापार का पैदल मार्च निकालकर विरोध किया। इसे खुदरा और छोटे व्यापारियों के लिए नुकसानदायक बताया। लोगों से ऑनलाइन खरीदारी नहीं करने के लिए जागरूक किया।जिलाध्यक्ष रिंकू महाजन ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार से खुदरा एवं छोटे व्यापारियों को खासा नुकसान हो रहा है। भाजपा ने छोटे व्यापारियों को छला है। अभी से जागरूक नहीं हुए तो बहुराष्ट्रीय कंपनियां खुदरा बाजार को निगल जाएंगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी और ग्राहक दोनों को जागरूक होने की जरूरत है। व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने कहा कि ग्राहक ऑनलाइन खरीद से बचें। घर से निकलें और बाजार से खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि व्यापारी ग्राहकों को ऑनलाइन खरीद से होने वाले नुकसान के बारे में ग्राहकों को बताएं। इसके बाद नगर में पैदल मार्च कर लोगों को ऑनलाइन खरीद नहीं करने की अपील की गई।