करवा चौथ के व्रत से एक दिन पहले विवाहिता ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

 


Married woman commits suicide before Karva Chauth fast reason will shock you

death demo
– फोटो : iStock

Trending Videos



विस्तार


आगरा के बाह क्षेत्र के क्वारी गांव में शनिवार की सुबह विवाहिता ज्योति (26) का शव फंदे से लटकता मिला। परिजन घरेलू कलह में परेशान होकर खुदकुशी करना बताया है।

Trending Videos

होलीपुरा गांव की ज्योति की शादी करीब 7 साल पहले क्वारी गांव के सुनील के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे गौरी (3), अरमान (2) हैं। परिजन ने पुलिस को बताया कि पति सुनील से कहासुनी होने पर ज्योति ने गुस्से में आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। थानाध्यक्ष बाह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

कोचिंग से लौट रहे छात्र को युवकों ने घेर कर पीटा, घायल

कोचिंग से लौट रहे 11वीं के छात्र अंशुल पर बाह में शनिवार की दोपहर 10-12 युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। उसे जमीन पर गिरा कर बेरहमी से पीटा। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भागे। पुलिस ने घायल छात्र को बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। बाह में पढ़ने वाले बड़ागांव और विक्रमपुर के छात्रों में कुछ दिन पहले मारपीट हो गई थी। चौरंगाहार के सार्वजनिक इंटर कॉलेज में बड़ागांव के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह का भाई अंशुल भी 11वीं में पढ़ता है। बताया कि वह शनिवार को बाह में कोचिंग के बाद घर लौट रहे थे। आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज के पास पहले से मौजूद विक्रमपुर के 10-12 युवकों ने उसे रोक लिया। गांव का नाम पूछने पर बड़ागांव बोलते ही लाठी डंडों से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष बाह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *