Married woman commits suicide by hanging herself in Varanasi

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी जिले के जोगापुर गांव में विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

दो साल पहले हुई थी शादी

राजातालाब थाना क्षेत्र के बढ़ैनी खुर्द गांव की रहने वाली रीता पटेल (22) की शादी जोगापुर गांव के मृत्युंजय पटेल से 2022 में हुई थी। सुबह पति मृत्युंजय पत्नी के लिए दवा लाने बाजार गया था। लौटा तो कमरे में रीता दुपट्टे के सहारे पंखे की कुंडी से लटकी हुई थी। 

पति की चीख सुनकर दौड़े पड़ोसी

पत्नी का शव लटकते देख मृत्युंजय चीखने चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना पाकर रीता के मायके से भाई और पिता पहुंच गए। बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पिता दीना ने दामाद समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी। रीता का एक साल का बेटा रूद्र प्रकाश है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगा सच

उधर, थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने घटना के संबंध में बताया कि मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें