Married woman dead body found hanging in jaunpur

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Twitter

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सखैला सोनकर बस्ती में मंगलवार की रात में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे के सहारे लटकता मिला। घटना के पीछे का कारण नहीं पता चल पा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

यह है पूरा मामला

सखैला सोनकर बस्ती की रहने वाली पिंकी सोनकर (24) पत्नी संतोष सोनकर का शव रस्सी के सहारे कमरे में लटका मिला। संतोष के परिजनों ने शव को रस्सी से उतारकर घर के बाहर रखवा दिया। घटना की जानकारी पिंकी के मायके के लोगों को दी गई। उन्होंने 112 नंबर पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतका के दो लड़के व एक लड़की है। इसकी छह साल पहले शादी हुई थी। पति घर पर खेती करता है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के अनुसार पिंकी के गले पर खरोच व चोट के निशान मिले हैं। मृतका का मायका पलटूपुर थाना बरसठी बताया जा रहा है। इस बाबत थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।      



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें