married woman died after falling from roof in Sultanpur

मौके पर मौजूद लोगों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी के सुल्तानपुर में रविवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां विवाहिता की छत से गिरकर मौत हो गई। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Trending Videos

मामला हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे झुरहु मजरे हलियापुर का है। यहां के निवासी राम स्वरूप निषाद की पत्नी राजकुमारी (40) छत से गिर गई। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने पति राम स्वरूप पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

सोमवार सुबह ग्रामीणों के बताने पर पहुंची हलियापुर थाने की पुलिस जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें