संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:04 AM IST

जायस (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के तकिया गांव में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। अभी तक हत्या से संबंधित कोई तहरीर नहीं दी थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
जायस कोतवाली क्षेत्र के तकिया गांव में मंगलवार की सुबह शबाना बानो (26) की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। मृतका के पिता मो. नफीस ने उसके पति साबिर व दूसरी पत्नी रिजवाना पर हत्या का आरोप लगाया। आरोप है कि पुत्री को मारपीट कर परेशान किया जाता था।
उधर साबिर की दूसरी पत्नी रिजवाना ने बताया कि शबाना को पिछले दो दिनों से पेट में दर्द था। जिसे दवाई भी दिलाई गई थी फिर भी आराम नही मिल रहा था। सोमवार को धान के खेत में निराई कराने जा रही थी तो पति साबिर ने रोका था। इसको लेकर थोड़ी नोकझोंक हुई थी। लेकिन रात्रि में अचानक तबीयत बिगड़ गई तो जिला अस्पताल गौरीगंज ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के कोई भी संतान नही थी। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
