{“_id”:”6786c730ee790ac0050176dd”,”slug”:”married-woman-kept-distance-young-man-tried-to-commit-suicide-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-474401-2025-01-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: विवाहिता ने बनाई दूरी, युवक ने की खुदकुशी की कोशिश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में मंगलवार को विवाहिता के प्रेम में युवक ने नशे की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां विवाहिता के पहुंचने पर युवक के परिजन भड़क उठे। इससे इमरजेंसी के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
परिजन ने बताया कि 20 वर्षीय युवक रंगाई पुताई का काम पड़ोसी के साथ मिलकर करता है। युवक का अपने पड़ोसी के घर आना-जाना था। घर आने-जाने के दौरान युवक की पड़ोसी की पत्नी से नजदीकी हो गई। दोनों देर रात तक न फोन पर बातें करते। मिलना-जुलना भी शुरू हो गया। इसकी भनक पति को हुई तो उसने युवक के घर आने पर आपत्ति जताई। महिला ने भी दूरी बनाना शुरू कर दिया। इससे आहत होकर युवक ने सुबह नशे की गोलियां खा ली। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद महिला अपने पति के साथ पहुंची तो युवक के परिजन ने अभद्रता की। इसके बाद महिला इमरजेंसी के बाद बिलख-बिलखकर रोने लगी। ईएमओ डॉ. आरकेएस राणा ने बताया युवक ने नशे की गोलियां खाई थी। हालात में सुधार होने पर उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।
