married woman living with her husband died in Mainpuri Her parents said she murdered

woman crime demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी महिला पति के साथ गाजियाबाद में रह रही थी। वहां उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पति शव लेकर गांव आ गया। जानकारी होने के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया।

मामला भोगांव थाना क्षेत्र के नरैनीपुर गांव का है। गांव निवासी अजय कुमार गाजियाबाद में नौकरी कर रहा है। पत्नी आरती (26) भी उसके साथ ही रह रही थी। बृहस्पतिवार को आरती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इसके बाद पति व अन्य ससुरालीजन महिला के शव को लेकर गांव आ गए। जानकारी होने के बाद मायके पक्ष के लोग नरैनीपुर पहुंच गए। पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी। 

मृतका की मां ने बताया कि पुत्री की हत्या करने के बाद ससुरालीजन शव को गांव ले आए। वहां उसका अंतिम संस्कार करने वाले थे। मायके पक्ष की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *