Married woman murdered in Jalesar her parents had no clue performed last rites

विवाहिता की हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


एटा के जलेसर में विवाहिता की हत्या कर दी गई। मायके वाले जब तक पहुंचे, उससे पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मायके वालों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। 

लखनऊ के रहने वाले  बलवीर सिंह ने अपनी बेटी आरती का शादी चार साल पहले  शैलेंद्र पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम चिरगांव के साथ की थी। बलवीर सिंह ने बताया कि ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से बेटी की हत्या कर दी। 

इस बात की उन्हें जानकारी तक नहीं हो सकी। वे बेटी के घर पहुंचे, उससे पहले ही ससुराल वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मायके वालों की सूचना पर पुलस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *