Married woman strangled to death in Chirgaon

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : istock

विस्तार


चिरगांव के संत्री डेरा इलाके में एक विवाहिता की उसकी साड़ी से ही गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव घर से करीब 50 मीटर दूर से मिला। उसका प्राइवेट पार्ट खून से सना हुआ था। 

इस वजह से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। शव मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसएसपी सुधा सिंह भी मौके पर जा पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 

संत्री डेरा निवासी भूरे की पत्नी रामसखी (50) का शव सुबह घर के पास पड़ा मिला। गांव के लोगों ने ही शव को देखा। इसके बाद परिजन भी वहां पहुंच गए। 

परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। एसपी आरए गोपीनाथ सोनी के मुताबिक, परिजनों ने तहरीर दी है। उसके मुताबिक छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें