संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 09 Sep 2025 11:38 PM IST

Married woman thrown out of the house after being beaten



किशनी। घरेलू विवाद के चलते गांव सहारा में ससुरालीजन ने विवाहिता को पीटने के बाद घर से निकाल दिया। थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। थाने पहुंची अभिलाषा उर्फ सोनू ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई है। उसका एक माह का पुत्र भी है। शादी के कुछ समय बाद से ही पति बबलू, जेठ अंकित यादव, सास कांती देवी घरेलू बातों पर प्रताड़ित करते आ रहे हैं। उसने पिता सुखराम सिंह को जानकारी दी। परिजन जब समझाने के लिए आए तो ससुरालीजन गाली गलौज करने लगे। पति ने तलाक देने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *