www.a2znewsup.com जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

(उरईजालौन)आज उरई में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा विजय दिवस समारोह का आयोजन माहिल तालाब पर बने शहीद स्थल पर किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विजय चौधरी जी, अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद उरई के द्वारा कारगिल युद्ध में शहीद हुए योगेंद्र पाल जी की माताजी, गलवान घाटी में चीन सीमा पर शहीद हुए हवलदार धर्म पाल सिंह राजपूत की पत्नी, जम्मू और कश्मीर में शहीद हुए इन्स्पेक्टर शहीद अवध बिहारी सिंह जी की पत्नी और 1965 में कश्मीर में शहीद हुए अब्दुल रहमान जी के परिजनों को सम्मानित किया गया। विजय चौधरी जी ने कहा सैनिकों की अदम्य साहस के कारण ही हम सभी सुरक्षित हैं। समाजसेवी लक्ष्मण दास ववानी जी ने सैनिकों का सम्मान करते हुए कहा की हम सभी देशवासियों को भारतीय सेना पर गर्व है। ऐसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन अखिलेश नगायच ने कहा की 13 दिन तक चले 1971 के युद्ध में आज ही के दिन पाकिस्तान की सेना के 93000 सैनिकों ने जनरल नियाजी के साथ में भारतीय सेना के सामने घुटने टेक दिए थे तथा आज ही के दिन बांग्लादेश का उदय हुआ । आज का स्वर्णिम दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस का दिन है। इस मौके पर इस मौके पर समाजसेविका श्रीमती रक्तकणिका, समाजसेवी अलीम सर, (जिला जर्नलिस्ट पर्वत सिंह बादल उरई) उरई के सभी सभासद तथा अधिक संख्या में पूर्व सैनिकौ और वीरनारी तथा एन.सी .सी .के बच्चे उपस्थित रहे ।

