Maruti Baba arrested Beard hair became evidence for misdeed with divyang girl

आरोपी बाबा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में दुष्कर्म की शिकार दिव्यांग छह महीने तक थाने के चक्कर लगाती रही। पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद भी उसका मुकदमा नहीं लिखा। आरोपी कथावाचक मारुति बाबा ट्रांस यमुना व खंदौली क्षेत्र में ही घूमता रहा। अदालत के आदेश पर केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने बुधवार को मारुति बाबा काे गिरफ्तार कर जेल भेजा।

पुलिस के अनुसार मारुति बाबा (68) के पास वृंदावन स्थित प्राचीन भारत वैदिक समिति का आश्रम के पते का आधार कार्ड मिला है। बाबा को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार खंदौली और ट्रांस यमुना क्षेत्र के 25 से अधिक गांव में उसके शिष्य थे। ग्रामीणों ने उससे गुरुदीक्षा ले रखी थी। शिष्यों के घर वह आठ-आठ दिन रुकता था।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *