Mary Kom said lack of training reason behind not getting medals in boxing at Olympics

मैरी कॉम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आठ बार की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन और ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मैरी कॉम 1-2 साल में फिर से रिंग में वापसी करेंगी। वो प्रोफेशनल गेम में हाथ आजमाएंगी। मैराथन कार्यक्रम के लिए नदेसर के एक होटल में मैरी कॉम ने कहा कि ओवरएज होने से इंटरनेशनल बॉक्सिंग के रास्ते बंद हो गए हैं। पिछले दो साल चोट के दौरान कुछ भी नहीं कर पाई, ठीक होने में काफी टाइम लगा। दुख हो रहा है कि क्यों उम्र की वजह से खेल को ब्रेक लगा दिया गया। अभी भी सपने पूरे होने बाकी हैं। मैं संतुष्ट नहीं हूं। इसलिए, अपने चोट से उबरकर दो साल बाद खेल में बड़े स्तर पर वापसी करूंगी।

मैरी कॉम ने कहा कि ओलिंपिक में मुक्केबाजी को मेडल न मिलना हैरान करता है। कुछ न कुछ तो कमी होगी। किसी को दोष नहीं दे रही, लेकिन ट्रेनिंग की कमी रही होगी या बीच में ही कुछ तो गड़बड़ है। इस बार ओलिंपिक खिलाड़ियों के साथ पेरिस जाने का मौका नहीं मिला, अन्यथा कुछ बता पाती कि मेडल क्यों नहीं मिले। क्या कमियां रह गईं, जानने के लिए ट्रेेनिंग में कम से कम सात दिन देने होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *