Mashal Yatra in aligarh

मां तुझे प्रणाम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जिस घड़ी का बेसबरी से इंतजार था, वह आज खत्म होगा। अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत विशाल मशाल यात्रा निकाली जाएगी। अलीगढ़ शहर इस मशाल यात्रा का साक्षी बनेगा। यह यात्रा रामघाट रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण के बाद स्टेडियम पर आकर समाप्त होगी।

Trending Videos

अमर उजाला द्वारा 15 अगस्त पर हर साल जश्न-ए-आजादी के लिए मां तुझे प्रणाम का आयोजन किया जाता है, जिसमें शहरवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आजादी के अमृतकाल में इस बार यह आयोजन और वृहद रूप से आयोजित करने की तैयारी है। इस महाआयोजन का आगाज शनिवार 10 अगस्त को मशाल यात्रा से होगा। रामघाट रोड के अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम से यह यात्रा शुरू होकर क्वार्सी चुंगी, केला नगर, मैरिस रोड चौराहा, लक्ष्मीबाई मार्ग, किशनपुर तिराहा से रामघाट रोड होते हुए स्टेडियम पहुंचकर समाप्त होगी। 

मंडलायुक्त चैत्रा वी, आईजी शलभ माथुर, डीएम विशाख जी, एसएसपी संजीव सुमन इस मशाल यात्रा का संयुक्त रूप से शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की स्वर लहरियां गूजेंगी। साथ ही, युवाओं की टोली, बाइक राइडर टीम, स्केटर्स, स्कूली बच्चों के बैंड, आरएएफ की टुकड़ी आदि मशाल यात्रा में कदमताल करेगी।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें