Mason dies due to bike collision



इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पिलखर के पास बाइक की टक्कर लगने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। गांव पिलखर निवासी सुनील (50) शुक्रवार देर शाम काम कर हाईवे से होते हुए अपने घर पैदल जा रहा था। इस दौरान इटावा के तरफ से आ रहा गांव का ही रहने वाला बाइक सवार अवधेश ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर। सुनील के दो बेटे जीतू और दीपक व बेटी समेत पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि बाइक सवार की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ जाएगा।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें