
कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सनेता गांव में मंगलवार को राजमिस्त्री का शव लहूलुहान हालात में फंदे पर लटका मिला। घर में आंगन से लेकर कमरे तक खून बिखरा पड़ा था। शरीर पर किसी नुकीली चीज के निशान मिले हैं। पास ही रखी अलमारी से सुसाइड नोट भी मिला है। भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति आत्महत्या की है। घर में राजमिस्त्री और उसकी बहू ही रहते थे। दोनों बेटे बाहर रहते हैं।
