massive fire broke out in the warehouse of a chemical factory

गोदाम में लगी आग
– फोटो : संवाद

विस्तार


केमिकल फैक्टरी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया है।

Trending Videos

हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के गोपीगंज तेलियांन गली में केमिकल फैक्टरी का गोदाम है। अचानक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी गाड़ी लेकर पहुंच गए। करीब एक घंटे में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है। गोपीगंज निवासी गोदाम के मालिक गिरीश कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं लगा है। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें