police Congress district president under house arrest In Mathura for announcing opposition to PM Modi arrival

पुलिस हिरासत में बैठे कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


तीर्थनगरी मथुरा में बृहस्तपतिवार को प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। सुरक्षाकर्मी पूरी तरह मुस्तैद हैं। पुलिस ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को नजरबंद किया है। दरअसल कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का विरोध करने का ऐलान किया था। इसलिए सुरक्षाकर्मी किसी भी प्रकार के रिश्क से बचने के लिए उन्हें नजरबंद किया है। 

आज प्रधानमंत्री मथुरा में हो रहे ब्रज रज उत्सव में शामिल होने आ रहे हैं। सुबह सदर थाना पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा को उनके घर पर नजरबंद किया है। बताते चलें कि दिवाली पर राया थाना क्षेत्र में आतिशबाजी बाजार में आग लगने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। इसको लेकर कांग्रेस ने प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चुप्पी साधने की बात कहते हुए पीएम मोदी के आगमन का विरोध करने की बात कही। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा का लाल शहीद: जन्मदिन पर भाइयों ने गाया था तुम जियो हजारों साल… कंधों पर उठाकर मनाया जश्न, अब रुलाया

साथ ही इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाने का एलान किया। कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी विरोध की रणनीति तैयार की गई थी। इसके लेकर पुलिस सक्रिय हुई। बृहस्तपतिवार सुबह कांग्रेस जिलाध्यक्ष को उनके घर पर नजरबंद कर लिया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके साथ ही अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों को भी पुलिस ने घर में कैद किया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *