मथुरा के कोसीकलां में शनिवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और सात बार के सांसद पंकज चौधरी का उत्तरप्रदेश की सीमा में प्रवेश होते ही भव्य स्वागत किया गया। कोटवन बॉर्डर पर हरियाणा से यूपी में प्रवेश करते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें दुपट्टा, 21 किलो फूलों की माला, साफा, भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी, गदा, गाय माता का स्मृतिचिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत समारोह पूरी तरह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश बाल्मीकि, बल्देव विधायक पूरनप्रकाश, मांट विधायक राजेश चौधरी, भाजपा ओबीसी मोर्चा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष डा. अमर सिंह पौनिया, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, तरूण सेठ सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

प्रदेश की धरती पर आगमन के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मंच से सभी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि यह स्नेह और सम्मान उन्हें अभिभूत करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरेंगे और हर समय प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *