मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने चचिया ससुर के घर में पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकी। इस दौरान पथराव कर दिया। जिससे खिड़कियों पर लगे शीशे चकनाचूर हो गए। घटना के बाद परिजनों में दहशत फैल गई। पीड़ित ने दामाद के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 

Trending Videos



द्वारिकेश कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि उसने यह मकान दो माह पहले खरीदा है। उनके भाई का दामाद उनसे रंजिश रखता है। इसलिए उसने उनके घर पथराव व पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकी हैं। इसके अलावा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। सीओ सिटी का कार्य देख रहे अनिल कपरवान ने बताया कि मामला की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा तो कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें