young man died while his companion was seriously injured when his bike collided with divider in Mathura

Accident demo
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार की शाम तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

हादसा फरह थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास रविवार की शाम हुआ। आगरा निवासी अदिति और मोनू (23) बाइक से मथुरा की ओर जा रहे थे। फरह कस्बा में पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आदिति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ेंः- कातिल बेटा: मां पर सिलबट्टे से तब तक किए थे वार…जब कि मर न गई, पुलिस के सामने उगली हकीकत तो सुन कांप गई रूह

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल को फरह, सीएससी पर भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। एसएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि परिजन को सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें