Dead body of a young man found hanging was living in a rented room Police engaged in investigation

मथुरा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में किराए के मकान में रहने वाले संभल के एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस जांच में जुटी है।

बृजमोहन (32) पुत्र होतीलाल मूल निवासी पथरिया, संभल व हाल पता किराए का मकान माली मोहल्ला, औरंगाबाद, मथुरा आठ माह पहले ही यहां आया था। सोमवार सुबह पुलिस को बृजमोहन के संबंध में उसके मामा सौदान निवासी बदायूं की ओर से सूचना दी कि बृजमोहन ने फांसी का फंदा लगा लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक युवक के भाई कैलाश ने बताया कि बृजमोहन के परिवार में पत्नी आरती देवी और दो बेटे हैं। पत्नी आठ माह के गर्भ से भी है। वह आठ माह से मथुरा में रह रहा था। यहां मक्के के फूले बेचने का काम करता था। बीते शनिवार को संभल आया था। वहां से रविवार को वापस मथुरा लौटा था। दोपहर 12 बजे के करीब फोन पर वार्ता भी की थी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इंस्पेक्टर छोटेलाल के अनुसार परिजनों से पूछताछ व मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *