ठा. श्रीबांके बिहारी मंदिर में होने वाली अधिकतन भीड़ को नियंत्रण करने के लिए आई आईआईटी रुड़की की एक सदस्यीय टीम ने अवलोकन किया। मंदिर के दोनों जगमोहन, पीछे का आंगन और चबूतरे का बारीकी से अध्यन किया है। एक सदस्यीय टीम में स्वयं टीम लीडर प्रो. संजय ने कई बिन्दुओं को लेकर सेवायतों और मंदिर के मैनेजर से चर्चा की। प्रो. संजय ने एक सप्ताह के बाद विभिन्न विशेषज्ञों के साथ आकर सर्वे करने की बात कही है। 

गुरुवार को ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में सर्वे के लिए आईआईटी रुड़की के टीम लीडर प्रो. संजय ने सुबह 9:30 तक प्रवेश किया। उन्होंने प्रवेश के साथ ही ठाकुर श्रीबांके बिहारी जी के दर्शन किए। उनके साथ मंदिर के आईआईटी रुड़की से एक सहायक, सेवायत दिनेश गोस्वामी और मंदिर के मैनेजर मुनीश शर्मा भी साथ रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं के प्रवेश करने और निकलने के सभी रास्तों दिखाया।

टीम लीडर प्रो. संजय ने दोनों जगमोहन, पीछे और बाहर का आंगन, चबूतरा आदि का अवलोकन किया। दो घंटे तक हुए सर्वे के दौरान ठा. श्रीबांके बिहारी जी के दर्शनों को प्रभावित नहीं होने दिए गए। प्रो. संजय के मुताबिक आज के सर्वे की रिपोर्ट को तैयार कर कमेटी में मौजूद अन्य सदस्यों के साथ चर्चा की जाएगी। अगले सप्ताह टीम के सभी सदस्य फिर आएंगे। यहां सर्वे में किन-किन उपकरणों की आवश्यकता होगी यह भी तय किया जाएगा। आईआईटी रुड़की की टीम में छह अगल-अलग विशेषज्ञाें का रखा गया है। आज सिर्फ टीम लीडर प्रोफेसर संजय के अलावा इसमें पांच सदस्य और हैं। टीम के पांच इंजीनियर अभी विशेष प्रशिक्षण पर हैं उनका प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद फिर से मंदिर का सर्वे किया जाएगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *