People problems have increased after flood water receded in Mathura

Mathura News: घरों में भरा पानी…यह अब कम हो गया है।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना में बाढ़ के कारण खादर क्षेत्र की अनेक कॉलोनियों के वाशिंदों की समस्याएं अब भी खत्म नहीं हुईं हैं। पानी भले ही उतर चुका है, लेकिन घरों के आसपास और खाली भूखंडों में अब भी भरा है। घरों में कई दिन तक पानी भरने के कारण कीमती सामान खराब हो गया है। मकानों के फर्श धंस गए हैं। दीवारों पर दरारें आ गई हैं। राशन का सामान खराब हो चुका है। 

पानी और गंदगी से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। उधर, नगर निगम प्रशासन और चिकित्सा महकमे के दावे महज कागजों तक सीमित हैं। न तो पानी निकासी और सफाई के कोई इंतजाम है और न ही चिकित्सा व्यवस्था के। बाढ़ के दौरान खादर क्षेत्र की सभी कॉलोनियों में पानी भर गया था। गलियों और घरों में पांच से छह फीट तक पानी भर जाने के कारण लोगों को घर तक छोड़ना पड़ा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *