
Mathura: यमुना के जहरीले पानी से मर रहीं मछलियां, वृंदावन में घाट किनारे दर्जनों पड़ी मिलीं
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना का पानी काफी जहरीला मालूम पड़ रहा है। इसका अंदेशा तब और गहरा हो गया जब वृंदावन के बिहार घाट पर दर्जनों मरीं हुई मछलियां मिलीं। मछलियां मरने से उतराकर घाट के किनारे आ गईं। इससे वहां पर बदबू फैल गई। बदबू से लोग परेशान हो उठे। लोगों ने यमुना के जहरीले पानी की वजह से मछलियों के मरने की बात कही।