
मथुरा में मुठभेड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के थाना जैंत पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गौ-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश और पुलिस के बीच कई राउंड गोलियां चलीं। बदमाश की गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। सिपाही के घायल होते ही पुलिस ने आगे बढ़ते हुए गौ-तस्कर को घेरना शुरू किया। पुलिस की दो गोलियां गौ-तस्कर के पैर में लगी और वो नीचे गिर गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। घायल सिपाही और गौ-तस्कर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
