10:47 AM, 16-Aug-2025

कृष्ण जन्माष्टमी 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त

अष्टमी तिथि आरंभ: 15 अगस्त 2025 को रात 11:49 बजे

अष्टमी तिथि समाप्त: 16 अगस्त 2025 को रात 09:34 बजे

रोहिणी नक्षत्र आरंभ: 17 अगस्त 2025 को सुबह 04:38 बजे

रोहिणी नक्षत्र समाप्त: 18 अगस्त 2025 को तड़के 03:17 बजे

चंद्रोदय का समय: 16 अगस्त को रात 10:46 बजे

10:37 AM, 16-Aug-2025

जन्मभूमि पर जन्माभिषेक कार्यक्रम

श्री गणपति एवं नवग्रह स्थापना-पूजन आदि रात 11:00

सहस्त्रार्चन (पुष्प एवं तुलसीदल से) रात 11: 55 बजे तक

प्राकट्य दर्शन के लिए पट बंद रात 11:59 मिनट पर

प्राकट्य दर्शन और आरती रात 12:00 बजे से 12: 10 बजे तक

पयोधर महाभिषेक (कामधेनु) रात 12: 10 बजे से 12: 25 बजे तक

ठाकुर जी का जन्म-महाभिषेक रात 12: 25 बजे से 12: 40 बजे तक

श्रंगार आरती रात 12: 45 बजे से 12: 50 बजे तक

शयन आरती रात 01:55 बजे से 2:00 बजे तक

10:31 AM, 16-Aug-2025

भगवान कृष्ण के बालरूप की पूजा करने का विधान

जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो हर साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर पड़ता है। इस दिन भगवान कृष्ण के बालरूप की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि जन्माष्टमी पर मध्य रात्रि को प्रभु के जन्म होने के बाद उन्हें झूला झुलाने से व्यक्ति के समस्त दुखों का अंत और जीवन में खुशियां वास करती हैं। साथ ही प्रेम जीवन भी सुखमय बनता है।

10:17 AM, 16-Aug-2025

मध्यरात्रि से 12:43 तक पूजन का शुभ मुहूर्त

जन्माष्टमी पर आज मध्यरात्रि से 12:43 तक पूजन का शुभ मुहूर्त, इन नियमों का कजन्माष्टमी पर शनिवार को 190 साल बाद दुर्लभ योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि जन्माष्टमी तिथि शुक्रवार रात 11:49 बजे से शनिवार रात 9:34 बजे तक है। शुक्रवार को चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में, सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में, गुरु मिथुन राशि में और मंगल कन्या राशि में होगा। ऐसे में 190 साल के बाद जन्माष्टमी पर गौरी, बुध आदित्य, वेशी, अमृत सिद्धि, गजलक्ष्मी और राजराजेश्वर योग बन रहा है।

 

10:15 AM, 16-Aug-2025

टोलफ्री नंबर भी किया जारी

नगर निगम ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं के लिए टोलफ्री नंबर भी जारी कर दिया है। किसी भी समस्या पर 1533 और 14420 पर वह फोन कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा नगर निगम ने व्यवस्थाओं के लिए अलग से कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जो राउंड द क्लॉक संचालित होगा।

10:05 AM, 16-Aug-2025

Krishna Janmashtami 2025 Celebrations Live: मथुरा में जन्माष्टमी आज, CM योगी करेंगे पूजा; ब्रज में छाया उल्लास

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और लीला स्थली मथुरा में जन्मोत्सव शुरू हो गया है। इस दौरान शोभायात्रा में ब्रज संस्कृति की अद्भुत, अलौकिक और अकल्पनीय छटा दिखाई दी। कहीं रास तो कहीं मयूर नृत्य देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को लुभा रहा हैं। जन्मोत्सव को भव्य और दिव्य रूप में मनाए जाने की तैयारियां पूरी हो गई है। 

 जन्मोत्सव में शामिल होंगे सीएम योगी

शनिवार 11:30 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा आएंगे। इसके बाद वह 12 बजे कन्हैया के जन्मोत्सव में शामिल होंगे। पूजा अर्चना करने के बाद वह पांचजन्य प्रेक्षागृह में साधु संतों को सम्मानित करेंगे और कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी के आगमन पर शुक्रवार को दिनभर अधिकारी तैयारी में जुटे रहे। हालांकि जन्मोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार सुबह से ही शुरू हो गए हैं। सुबह करीब 10:00 बजे जन्मस्थान से विभिन्न मार्गो से होते हुए पांचजन्य पेक्षाग्रह तक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कलाकार बीन और ढोल नगाड़ों धुन पर जमकर झूमे। यही हाल शनिवार को रहेगा। लाखों की तादात में श्रद्धालु मथुरा पहुंचे हैं। वह जन्मोत्सव में शामिल होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *