
राया थाना, मथुरा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार की रात एक कलयुगी बेटे ने मां के साथ मिलकर अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव का गुपचुप रूप से अंतिम संस्कार कर दिया। मां-बेटे ने आसपास के लोगों को घटना को सड़क दुर्घटना बताया। शनिवार को थाने में पहुंची मृतक की बेटी ने मामले का खुलासा किया। पुलिस में खलबली मच गई। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। आरोपी मां-बेटे फरार हैं।
मामला राया थाना क्षेत्र के सादाबाद रोड का है। यहां नौहझील थाना क्षेत्र के बाईदपुर निवासी थान सिंह निवासी अपने तीन बच्चों व पत्नी साथ राया थाना क्षेत्र के सादाबाद रोड स्थित महेश नगर कॉलोनी में किराए पर रहता था। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाता था। थान सिंह की पत्नी बेबी मजदूरी करने जाती है। यह थान सिंह को नागवार गुजरता था। इसको लेकर घर में विवाद होता था।
यह भी पढ़ेंः- मरा समझ फेंक गए वह बच गया जिंदा: मां के साथ खेत गया था युवक, दबंगों ने पकड़ा; धारदार हथियार से रेत दिया गला
