मऊ कोतवाली पुलिस ने धौंस जमाकर चेकिंग कर रहे फर्जी सीओ प्रभात पांडेय को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। पूछताछ में पता चला कि उसके पिता बीते साल ही प्रयागराज से निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
क्या है पूरा मामला
सिद्धार्थनगर के टहुआबार निवासी प्रभात पांडेय पुलिस की वर्दी पहनकर एसीपी लिखी कार में सवार होकर मऊ में शुक्रवार को दोपहर से घूम रहा था। शाम चार बजे नगर के मुंशीपुरा स्थित पशु अस्पताल परिसर में धौंस जमाकर युवक का बैग चेक करने लगा। इतने में वहां लोग इकट्ठा हो गए और हुलिया देखकर संदेह जताते हुए उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली लेकर चली गई और वर्दी उतरवा दी।
इसे भी पढ़ें; UP Crime: पांच हजार रुपये दो, मंडलायुक्त का आदेश लो… फर्जीवाड़े में पिता-पुत्र सहित तीन के खिलाफ एफआईआर
पूछताछ में पता चला कि वो परिवार के साथ वाराणसी में रहता है। पिता की वर्दी लेकर उसपर सीओ का स्टार लगाया था। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि वह मानसिक रूप से परेशान है। वर्ष 2022 से कैंसर से पीड़ित है। शुक्रवार को कार लेकर गांव सिद्धार्थनगर जाने की बात कहकर निकला था।