Maulana Shahabuddin Razvi on the election results Muslims rejected Samajwadi party

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार


विधानसभा चुनाव नतीजों पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि देश के मुसलमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंसद करते हैं। यही वजह है कि इस चुनाव में मुसलमानों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का खुलकर सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा को मुसलमानों ने झोली भर के वोट दिया है। उन्होंने कहा कि कुंदरकी विधानसभा सीट इसका उदाहरण है, जहां पर 65 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है, लेकिन उसके बावजूद भाजपा का उम्मीदवार जीता है। चुनाव के दौरान मुसलमानों ने भाजपा प्रत्याशी को नोटों से तौला और खुला समर्थन दिया।

मौलाना ने आगे कहा कि मुसलमानों ने सभी पार्टियों को नकार कर भाजपा को जिताया है। अब भाजपा का फर्ज बनता है कि वह मुसलमान पर अपना वादा निभाए। अब भाजपा को अपने बंद दरवाजे मुसलमानों के लिए खोलने होंगे। उन्होंने कहा कि इस मौके पर मतदाताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को करारा जवाब दिया है, जो मुसलमान को अपना बंधुआ मजदूर समझते थे। अखिलेश यादव को उपचुनाव में महज दो सीटों का मिलना इस बात की तरफ इशारा करता है कि अब मुसलमान का समाजवादी पार्टी से मोह भंग हो गया है।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *