Maulana Shahabuddin Razvi says Pakistan is also praising the preparations of Maha Kumbh

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि कुंभ मेले में शानदार इंतजामों की अब वह लोग भी तारीफ कर रहे हैं, जो हमेशा हिंदुस्तान की बुराई करते रहते हैं। खास तौर पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लोग सोशल मीडिया पर मेले की तैयारी, सजावट आदि को देखकर उसकी तारीफ कर रहे हैं। 

Trending Videos

मौलाना शहाबुद्दीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जो इंतजाम किए हैं, पूरी दुनिया उसकी कायल हो गई है। पाकिस्तान भी मेले के इंतजाम की तारीफ के लिए मजबूर हो गया है। बता दें कि शहाबुद्दीन ने प्रयागराज के मुसलमानों से अपील करते हुए कहा था कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत करें। 







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *