
मौलाना तौकीर रजा खां
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां सामूहिक धर्म परिवर्तन और निकाह कराने की तैयारी में हैं। सोमवार को यह खबर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों के साथ ही विशेष समुदाय के लोगों में हलचल तेज हो गई है। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर का दावा है कि उनके पास करीब 23 आवेदन आ चुके हैं। वह प्रथम चरण में पांच जोड़ों का निकाह करा रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन से भी अनुमति मांगी है।
आईएमसी प्रमुख ने कहा कि हमने पाबंदी लगाई थी कि लालच और किसी के इश्क में आकर कोई लड़का या लड़की इस्लाम कुबूल करना चाहता है तो उनका मुस्लिम बनने की इजाजत नहीं दी जाएगी। लेकिन पिछले दिनों से काफी दबाव बन रहा था, जिसमें सामने आया कि ऐसे बहुत सारे लड़के लड़कियां हैं जो पढ़ाई और काम साथ-साथ कर रहे हैं। इस वजह से उनके संबंध भी बन गए हैं और कई जगह तो लिव-इन में भी रह रहे हैं।
