06:51 PM, 10-Sep-2025

Mauritius PM in Varanasi
– फोटो : अमर उजाला
छह स्थानों पर किया गया स्वागत
माॅरीशस के पीएम का स्वागत छह स्थानों पर किया गया। प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से होटल ताज के लिए रवाना हुए। मंगारी चौराहा, जयपुरिया स्कूल के पास, गिलट बाजार चौराहा, भोजूबीर चौराहा, कचहरी के आंबेडकर चौराहा और होटल ताज के पास स्वागत किया गया।
06:46 PM, 10-Sep-2025

Mauritius PM in Varanasi
– फोटो : अमर उजाला
पीएम के आगमन को लेकर शिवपुर के गिलट बाजार तिराहे पर ट्रैफिक जीरो किया गया।
06:22 PM, 10-Sep-2025

पीएम के स्वागत में कलाकारों ने दी प्रस्तुति
– फोटो : अमर उजाला
मॉरीशस के प्रधानमंत्री शाम 6:18 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मंत्री सुरेश खन्ना ने अगवानी की।
06:14 PM, 10-Sep-2025

Mauritius PM in Varanasi
– फोटो : अमर उजाला
मॉरीशस के पीएम के आगमन के पूर्व पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह और जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने एयरपोर्ट मेन गेट के बाहर कार्यकर्ताओं संग जायजा लिया।
06:08 PM, 10-Sep-2025

Mauritius PM in Varanasi
– फोटो : अमर उजाला
मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व स्वागत के लिए शहर में तरना बाईपास सुद्धिपुर में हाथ में तिरंगा लिए श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम संस्कृत महाविद्यालय के बटुक खड़े हुए हैं।
06:07 PM, 10-Sep-2025

Mauritius PM in Varanasi
– फोटो : अमर उजाला
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के काशी दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
06:05 PM, 10-Sep-2025

Mauritius PM in Varanasi
– फोटो : अमर उजाला
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के स्वागत को लेकर मौके पर पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला महामंत्री जेपी दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, जिलामंत्री किसान मोर्चा रविशंकर मिश्रा (रवि), अतुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।
06:03 PM, 10-Sep-2025

Mauritius PM in Varanasi
– फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व बाबतपुर एयरपोर्ट पर मंत्री पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मंत्री सुरेश खन्ना एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं।
05:54 PM, 10-Sep-2025

पीएम के स्वागत की तैयारी
– फोटो : अमर उजाला
शिवपुर के गिलट बाजार तिराहे पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व लिल्ली घोड़ी धोबिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई। साथ ही स्कूल के बच्चे हाथ में तिरंगा लिए हुए स्वागत के लिए खड़े होकर जयकारा लगा रहे हैं।
05:47 PM, 10-Sep-2025
मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व एयरपोर्ट मेन गेट से स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत के लिए मानव श्रृंखला बनाया गया।
