Mayawati speaks on suspension of opposition in parliament.

बसपा सुप्रीमो मायावती।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बसपा सुप्रीमो मायावती ने संसद से विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष विहीन संसद ठीक व्यवस्था नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि संसद की सुरक्षा में चूक होना भी एक गंभीर मामला है।

इसे लेकर बुधवार को लोकसभा से दो और सांसदों केरल कांग्रेस के केसी थॉमस व माकपा के एएम आरिफ को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। ये तख्तियों के साथ वेल में नारेबाजी कर रहे थे। अब तक निलंबित 143 में से लोकसभा के 118 और राज्यसभा के 25 सांसद हैं।

ये भी पढ़ें – ब्रिटेन और जर्मनी से सामाजिक कार्य के नाम पर हुई टेरर फंडिंग, डॉ. अब्दुल गफ्फार की तलाश जारी

ये भी पढ़ें – राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: रामलला के दर्शन कराएंगी 1000 स्पेशल ट्रेनें, देश के हर कोने से उपलब्ध होंगी ट्रेन

जो दल गठबंधन में शामिल नहीं है उन पर टिप्पणी न करें

मायावती ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बनाए गए गठबंधन पर कहा कि जो दल गठबंधन में शामिल नहीं हैं उन पर टीका टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। भविष्य में कब किसकी जरूरत पड़ जाए, यह तय नहीं है बाद में इससे शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर ये कही ये बात

उन्होंने कहा कि बसपा सभी धर्मों का सम्मान करती है और उसे अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और जल्द निर्मित होने वाली मस्जिद के उद्घाटन पर कोई ऐतराज नहीं है। हालांकि, धर्मस्थलों की आड़ में हो रही घिनौनी राजनीति से देश का भला नहीं होगा, बल्कि इससे लोगों के बीच नफरत बढ़ेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें