उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आठ वर्ष पर भाजपा के उत्सव मनाने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके भाजपा के शासनकाल को खराब दौर बताया। लिखा कि भाजपा सरकार में जनता बेहाल है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
Trending Videos
बसपा सुप्रीमो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा, कांग्रेस या अन्य किसी पार्टी को राजनैतिक स्वार्थ में संविधान के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे। विशेषकर आरक्षण के मामले में संविधान को किसी भी कीमत पर बदलने नहीं देंगे। इसके लिए यदि संघर्ष करना पड़ा तो बसपा इसके लिए तैयार है।
आगे उन्होंने लिखा कि यूपी में भाजपा सरकार के आठ सालों का शासनकाल जनता के विश्वास में खरा नहीं उतरा। भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। इससे जनता को काफी दुःख मिला है। सरकार को इस पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
1. कांग्रेस, बीजेपी व अन्य किसी भी पार्टी को उनके राजनैतिक स्वार्थ में, ख़ासकर आरक्षण को लेकर अपने देश के संविधान को किसी भी कीमत पर बदलने नहीं देेंगे तथा जरूरत पड़ने पर इसके विरुद्ध बी.एस.पी. संघर्ष के लिए भी तैयार है। 1/3
दुःखी एवं पीड़ितों की मदद के लिए बसपा की स्थापना हुई-मायावती
अपने एक्स पोस्ट पर बसपा सुप्रीमो ने लिखा को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को मनुस्मृति का पूरा ज्ञान था। उन्हें भी इसका पूरा ज्ञान है। इसीलिए बसपा ने इस व्यवस्था के विरुद्ध हमेशा आवाज उठाई। यह भी सर्वविदित है कि इसी को ध्यान में रखते हुए दुःखी एवं पीड़ितों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए बसपा की स्थापना की गई है।