
बसपा सुप्रीमो मायावती।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के लखनऊ में शुक्रवार को मायावती ने एक्स पर पोस्ट करके पार्टी से निकाले गए नेताओं के कारण के बारे में जानकारी दी। यह भी बताया कि बसपा के पूर्व सांसद मुनकाद अली के लड़के की शादी में बसपा नेताओं को जाने से क्यों रोका गया?
उन्होंने लिखा कि शादी में जाने से लोगों को इसलिए रोका गया, क्योंकि मुनकाद अली की लड़की मीरापुर से सपा से विधानसभा का उपचुनाव लड़ रही थीं। उनके खिलाफ बसपा भी यह उपचुनाव लड़ रही थी। ऐसे में शादी में दोनों पार्टियों के लोगों के आपस में टकराने की आम चर्चा थी। इसलिए मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा। लेकिन, इसे दूसरे तरीके से जो प्रचारित किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी लिखा कि रामपुर जिले के पूर्व पार्टी अध्यक्ष सुरेन्द्र सागर व इसके बाद पार्टी अध्यक्ष प्रमोद कुमार का इनसे आपसी झगड़ा चरम पर था। इससे पार्टी के कामों में बाधा आ रही थी। इसीलिए दोनों लोगों को एक साथ निकाला गया। इसका शादी-विवाह से कोई संबंध नहीं है।
लिखा कि कौन किस पार्टी के लोगों के साथ अपना रिश्ता बना रहा है, उसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। लोग स्वतंत्र हैं। जहां चाहें वहां रिश्ता करें। यह सब उनकी सोच पर निर्भर करता है। ऐसे लोगों से जरूर सर्तक रहें, जो इसका गलत प्रचार कर रहे हैं।