Mayawati wants action against BJP MLA who described her as most corrupt CM of Uttar Pradesh.

बसपा सुप्रीमो मायावती।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उन्हें भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार देने वाले भाजपा विधायक पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही भाजपा विधायक को करारा जवाब देने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया है।

Trending Videos

बसपा सुप्रीमो ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि सपा मुखिया ने मथुरा के एक भाजपा विधायक को उनके गलत आरोपों का जवाब देकर बसपा प्रमुख के ईमानदार होने के बारे में सच्चाई को माना है, उसके लिए पार्टी आभारी है।

ये भी पढ़ें – मायावती के समर्थन में आए अखिलेश यादव… ये है पूरा बयान

ये भी पढ़ें – हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर प्रदर्शन: कांग्रेस के मौजूदा व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत 273 समर्थकों पर केस दर्ज

पार्टी को भाजपा के इस विधायक के बारे में ऐसा लगता है कि उसकी अब भाजपा में कोई पूछ नहीं रही है। इसलिए वह बसपा प्रमुख के बारे में अनाप-शनाप बयानबाजी करके सुर्खियों में आना चाहता है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे। यदि वह दिमागी तौर पर बीमार है तो उसका इलाज भी जरूर कराए। वरना इसके पीछे बीजेपी का कोई षडयंत्र है, यह कहना भी गलत नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा अपने विधायक के विरुद्ध कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं करती है तो फिर इसका जवाब पार्टी के लोग अगले विधानसभा चुनाव में उसकी जमानत जब्त करा कर तथा वर्तमान में होने वाले 10 उपचुनावों में भी इस पार्टी को जरूर देंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें