mayor lko



loader

Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। हरियाणा के करनाल में आयोजित ऑल इंडिया मेयर कॉन्फ्रेंस में महापौर सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ में सफाई आदि अभियानों से जुड़ी उपलब्धियां गिनाईं। दूसरे दिन की शुरुआत हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण की उपस्थिति में हुई। इस अवसर पर देशभर से आए अनेक महापौरों के साथ लखनऊ की महापौर ने भी वक्तव्य दिया। उन्होंने मंच से अपने अनुभव साझा किए और शहरी विकास, स्वच्छता तथा सुगठित नगर नियोजन जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने लखनऊ नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों और नागरिकों की भागीदारी से जुड़ी पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के संवाद नगर शासन को और अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें